Advertisement

मध्य विद्यालय अंगवाली में शिक्षक-अभिभावक द्वितीय बैठक आयोजित

बैठक में महिला अभिभावक की वक्तव्य सराहनीय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सत्र-2025-26 मद में शिक्षक-अभिभावक द्वितीय बैठक(पीटीएम) आयोजित की गई। यहां शिक्षकों एवं महिला-पुरुष अभिभावकों के बीच मुखिया धर्मेंद्र कपरदार आमंत्रित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यालय में सहज वातावरण बनाए रखने, वर्ष 5 से 18 के बच्चों का विद्यालय ने नामांकन छुटे नहीं, साथ ही इनकी नियमित रूप से शत प्रतिशत उपस्थिति हो, बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों को हर हाल में विद्यालय से जुड़कर सामंजस्य बनाना अति आवश्यक है। बैठक में कहा गया कि बच्चों के पठन, पाठन में अभिभावक निरंतर निगरानी करें। बैठक में बच्चों के बैंक खाता, आधार तथा शारीरिक विकास में खेल की महत्ता आदि पर भी चर्चा की गयी।

उक्त बैठक में स्थानीय एक महिला अभिभावक रीता देवी ने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जो अन्य माताओं के लिए अनुसरण योग्य रहा। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने भी अभिभावकों को अपने संबोधन में अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी किए जाने का सुझाव दिया। सर्वप्रथम एचएम एलडी मुंडा व शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने विभागीय निर्देशों की जानकारी सबों को दी। मौके पर तीन दर्जन महिलाएं एवं कई पुरुष अभिभावक सहित शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, तारकेश्वर कपरदार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *