Advertisement

कांग्रेस के समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्षों तथा जिला पर्यवेक्षकों को दिए गए टास्क

जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बुथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत-के. राजू

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। संगठन सृजन 2025 के अंतर्गत 18 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों, जीपीसीसी पर्यवेक्षकों और यूएलबी पर्यवेक्षकों के साथ सर्किट हाउस हजारीबाग के हाॅल में जीपीसीसी और नगर समितियों के गठन पर चर्चा हेतु समिक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी स्थाई आमंत्रित सदस्य सह झारखंड के प्रभारी के. राजू और सात जिलों के अध्यक्ष व पर्यवेक्षक उपस्थित हुए। समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू द्वारा सभी जिलाध्यक्ष तथा सभी जिला पर्यवेक्षक को जिला, प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राजू ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने का प्रयास कर रहें हैं, कांग्रेस का संगठन सशक्त होगा तभी हम बाबा साहब के बनाए संविधान की रक्षा में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान आने वालें दिनों मे मील का पत्थर साबित होगा।

समीक्षा बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, केएन त्रिपाठी, जयप्रकाश भाई पटेल, जलेश्वर महतो, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), बोकारो विधायक श्वेता सिंह, ममता देवी, सुर्य कांत शुक्ला, शहजादा अनवर, राजीव रंजन प्रसाद, रविन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, भीम कुमार, अजय दुबे, अनुपमा सिंह, अमूल निरज खलको, जिलाध्यक्षों में शैलेन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, भागीरथ पासवान, धनंजय सिंह, संतोष केडिया, मुन्ना सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, लीलावती मेहता, नागेश्वर राम, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी हजारीबाग जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *