Advertisement

खेग्रामस पंचायत कमिटी की बैठक में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य

भूमि-आवास, रद्द राशनकार्ड, मनरेगा में काम की मांग को ले आंदोलन का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की एक बैठक 14 जून को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार रहीमाबाद पंचायत कमिटी की बैठक पंचायत क्षेत्र के जोगी स्थान परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नीलम देवी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत में संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों, खेत मजदूरों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द किए जाने से गरीब परिवारों के समक्ष खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा पात्र लाभुको का राशन कार्ड बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ गरीबों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने, मनरेगा के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को पर्याप्त काम देने तथा ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। कहा गया कि जनहित के इन मुद्दों पर पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

बैठक में अनुप लाल साह, उर्मिला देवी, उपमा देवी, रधिया देवी, कांति देवी, परिया देवी, रामपरि देवी, पूजा देवी, किस्मत देवी, रीतिया देवी, इंदू देवी समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। बैठक के अंत में पंचायत क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *