Advertisement

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा वीना रिजेंसी का औचक निरीक्षण

औचक निरीक्षण में सोलागीडीह के वीना रिजेंसी में मिली कई कमियां-सिविल सर्जन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा 15 सितंबर को बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के सोलागीडीह स्थित वीना रिजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया।

सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अभिहित पदाधिकारी बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा एवं जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो मो. असलम द्वारा सोलागीडीह के निकट जोधाडीह मोड़ चास में वीना रिजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा वीना रिजेंसी के रेस्टूरेन्ट एवं बार की जांच की गई, जिसमें लाईसेंन्स रेस्टेरेन्ट के सही स्थान पर प्रदर्शन किया हुआ नही पाया गया। चाउमिन की पैंकिंग पर बैच नं., पैकिंग की तिथि, यूज बाई डेट नही लिखा पाया गया। साथ ही एप्पल रियल फ्रूट जूस बैच नं. 1 ली., बैज क्रमांक NB250038 स्पायर था। साथ ही हलवाई चना बेसन भी स्पायर था। रेस्टूरेन्ट के स्टाफ द्वारा मास्क, दस्ताने, कैप आदि का प्रयोग नही किया जा रहा था आदि कमिया पाई गई।

इस क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी बोकारो द्वारा बियर, शराब एवं पनीर का सेम्पल जांच हेतू नमूना लिया गया, जिसका जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम रांची को भेजा गया। निरीक्षण में उपरोक्त के अलावा सहायक आनन्द कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *