Advertisement

पटना के गांधी मैदान में गरीबों के अधिकारों का होगा रैली-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

भाकपा माले द्वारा मोतीपुर में किया गया जन संवाद का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले द्वारा आगामी 2 मार्च को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में बदलो बिहार महाजुटान रैली का आयोजन किया गया गया। उक्त रैली गरीबों-वंचितों के हक-अधिकारों की दावेदारी के लिए होगा।

इस महाजुटान से हम वास-आवास की गारंटी, गरीबों को आय प्रमाण पत्र देने और भूमिहीनों को वासभूमि, स्कीम वर्करों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, पेंशन की राशि को 3 हजार रूपये करने आदि मांगों को राजनीतिक गलियारों तक पहुंचाना चाहते हैं। जदयू-भाजपा की सरकार में गरीबों के साथ जो धोखा और दमन हुआ है, उसका भयावह मंजर राज्य में चारों ओर दिखाई दे रहा है। सभी सरकारी विभाग और कार्यालय चरम भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है। जनता को कोई सुनने वाला नहीं है।

उक्त बातें भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 15 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में जन संवाद के दौरान कही। मौके पर किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, ललन दास, भाकपा माले के राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मोतीलाल सिंह, सांझा देवी, सुनीता देवी महेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जनता से जन संवाद कर भाकपा माले मूलभूत मुद्दों पर उन्हें एकजुट करने के प्रयास में जुटी है, ताकि जदयू-भाजपा की डबल इंजन की नीतीश सरकार के कुशासन का वास्तविक चेहरा जनता के सामने स्पष्ट हो सके।

माले नेता राजदेव प्रसाद सिंह ने आगामी 2 मार्च को पटना में होने वाले महाजुटान के संबंध में कहा कि जनता में महाजुटान को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव की सुगबुगाहट जमीनी स्तर पर देखने को मिल रही है। मोतीपुर से बड़ी संख्या में ग्रामीण 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बदलो बिहार महाजुटान रैली में भाग लेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *