Advertisement

आईईएल मैदान में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां स्थित आईईएल फुटबॉल मैदान में 16 जुलाई को सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गोमियां विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी एवं स्थानीय बीडीओ कपिल कुमार (BDO Kapil Kumar) मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच प्रतियोगिता को कुल 3 वर्गों में 16 जुलाई को आयोजित किया गया था। बालकों के लिए 2 वर्ग अंडर 14 एवं अंडर 17 आयोजित किया गया था। वही बालिका वर्ग के लिए अंडर 17 का आयोजन किया गया था।

जिसमें इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मे सिर्फ दो टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच दोनो टीमो के बीच हुआ, जिसमें कस्तूरबा विधालय की टीम लावालोगं की टीम को 1-0 से हरा दिया। वही बालक वर्ग मे अंडर 14 की टीम लोयला उच्च विद्यालय ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चतरोचट्टी टीम को 1-0 से मात दिया।

अंतिम मैच अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल लोयला उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय महुआटांड के बीच खेला गया। इस मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें लोयला उच्च विद्यालय की टीम ने महुआटांड़ उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय को 3-2 से हराया।

मौके पर गोमियां प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, पूर्व प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद्र हांसदा, विनय गुरु, पौलुस टूडू, शंभू यादव, पवन कुमार, निर्भय कुमार, बृहस्पति महतो, सुमित कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *