Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विषय: अलंकरण समारोह (प्राथमिक खंड) संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 18 अप्रैल को प्राथमिक खंड के विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के पश्चात प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न सदनों का गठन किया गया तथा शिक्षकों को लॉटरी द्वारा सदनाध्यक्ष एवं सह-सदनाध्यक्ष की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। तत्पश्चात विद्यालय कप्तान एवं सदन कप्तानों का चयन कर उन्हें बैज प्रदान किए गए। मौके पर प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया। साथ ही शिक्षिका विभा श्रीवास्तव द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निष्ठा एवं नेतृत्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका तिर्की द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं आत्मविश्वास के विकास हेतु प्रेरणादायक रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *