एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के वार्ड 27 में नल-जल मीनार में लगा प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराये जाने के कारण 10 दिनों से जलापूर्ति पुरी तरह ठप्प है। जलापूर्ति के लिए त्रस्त आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 सितंबर को ताजपुर गांधी चौक जाम सड़क को जाम कर दिया। नेतृत्व अमृता देवी, दीपक लाल यादव, विनोद राय आदि कर रहे थे।

बताया जाता है कि ताजपुर गांधी चौक जाम पर जलापूर्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे रहिवासियों को भाकपा-माले, राजद समेत कई राजनीतिक दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है। इस बावत भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर प्रशासन से प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर नियमित जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply