Advertisement

कालापहाड़ में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

पीयूष पांडेय/बड़बील (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र के कालापहाड़ स्ट्रीट में 15 नवंबर को अबुआ राज के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पद्मश्री तुलसी मुंडा की मौजूदगी में जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल और जेएसपी फाउंडेशन की चेयरमैन शालू जिंदल ने वर्चुअल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता सेनानी मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौके पर आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक शरई के साथ गीत, वाद्य, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। यह प्रतिमा जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी के सहयोग से स्थापित की गई है। प्रतिमा अनावरण के मौके पर जोड़ा नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, जिंदल स्टील कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, जोड़ा आदिवासी हो समाज के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। मौके पर पद्मश्री तुलसी मुंडा ने कहा कि कालापहाड़ स्ट्रीट का नाम वीर बिरसा मुंडा स्ट्रीट होना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *