Advertisement

सेक्टर टू कार्यालय में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक 15 नवंबर को बोकारो के सेक्टर टू ए के आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फाउंडेशन के झारखंड राज्य निदेशक संगीता तिवारी ने की।

आयोजित बैठक में संगठन में वैसे पदाधिकारी जो आई कार्ड लेकर उसका मिस युज करते हैं और संगठन का पास तथा बोर्ड लगाकर गाड़ी चलाते हैं, उन सभी पदाधिकारीयों का लिस्ट जारी कर प्रशासनिक अधिकारी को देकर उन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाजार में मिलावटी सामान, एक्सपायरी सामान बेचने वालों के ऊपर संगठन कार्रवाई करेगी।

बैठक में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी, उपाध्यक्ष जय शर्मा, सचिव कमलेश प्रसाद, डॉक्टर विकास मोदी, आभा सिंहा, कुमार राजा, सुरेश बोथरा, नवीन कुमार तिवारी, भोला प्रसाद नोनिया, गुड्डू चौहान, इस्लाम अंसारी, शंकर महतो, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *