Advertisement

डीएमएफटी से एसएस बालिका उच्च विद्यालय को मिलेगा नया भवन, हुआ भूमि पूजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधायक श्वेता सिंह के निर्देश पर जिला के हद में चास प्रखंड के भवानीपुर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय में 6 जनवरी को जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक के शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अजय शर्मा एवं वरीय नेता महावीर सिंह चौधरी की उपस्थिति रही।

जानकारी देते विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा ने बताया कि विधायक क्षेत्र की छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। कहा कि लंबे समय से उक्त विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में था, जिसे अब डीएमएफटी फंड से सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और नए भवन से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा, जिससे छात्राओं की संख्या में वृद्धि होगी।विद्यालय की प्राचार्य पूनम शर्मा ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। मौके पर कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *