Advertisement

चाउमिंग सेंटर में खड़ी बाइक की डिक्की से ₹ एक लाख निकाल कर उचक्का

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सेंट्रल मार्केट बोकारो थर्मल के चाउमिंग सेंटर में खड़ी बाइक के डिक्की से अज्ञात अपराधियों ने एक लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। राशि एसबीआई बैंक बोकारो थर्मल शाखा से 13 अप्रैल को निकाली गई थी।

घटना की लिखित सूचना बाइक मालिक सफदर अंसारी ने 13 अप्रैल की रात्रि लगभग आठ बजे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सफदर अंसारी ने बताया कि वह बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर के लहिया गांव में कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) संचालक है। कहा कि 13 अप्रैल को दोपहर एसबीआई बैंक बोकारो थर्मल शाखा अपनी पत्नी के साथ गया था और बैंक से एक लाख रूपया निकाल कर अपने बाइक क्रमांक JH10BR/4264 के डिक्की में रख दिया एवं सेंट्रल मार्केट के चाउमिंग सेंटर में बाइक खड़ी कर अपनी पत्नी के साथ मार्केटिंग करने लगा।

बताया कि वापस बाइक के पास आए तो बाइक की डिक्की खुली थी और डिक्की में रखे ₹ एक लाख भी गायब था। काफी देर तक खोजबीन व पूछताछ करने के बाद अगल बगल के दुकानदारों ने बताया कि अपाची में आए तीन अपराधियों को वे भागते देखे हैं। पीड़ित के लिखित शिकायत आवेदन मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *