Advertisement

वायरल ऑडियो पर एसपी ने की कार्रवाई, हटाई गयी चास थाना प्रभारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप के मामले में बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला के हद में चास थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुषमा कुमारी को उनके पद से हटा दिया है।

ज्ञात हो कि बीते 13 अप्रैल को सामने आए इस ऑडियो में थाना प्रभारी द्वारा अजय नामक एक व्यक्ति से अमर्यादित भाषा में बातचीत करने का आरोप था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास (सदर बोकारो) को जांच सौंपी गई। जांच में ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हुई, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उनका तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र बोकारो में पदस्थापित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के साथ शालीन व्यवहार अनिवार्य है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *