एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा 7 जुलाई को जिला के हद में बेरमो पहुंचे, जहां उन्होंने बेरमो थाना और गांधीनगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और पुलिस कार्य प्रणाली का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अनुसंधान की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसपी ने क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किरायेदारों का सत्यापन बेहद आवश्यक है।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी एसपी ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि राहगीरों को जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो। उन्होंने थाना परिसर मे वृक्षारोपण किया। निरीक्षण के दौरान बेरमो थाना में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कमार सिंह, गांधीनगर थाना में थाना प्रभारी धनंजय सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply