कांड में संलिप्त 10 अपराधकर्मी, अगनेयास्त्र, लूट व चोरी के आभूषण तथा नगदी बरामद
सारण के ग्रामीण एसपी ने सोनपुर थाना में प्रेस वार्ता में दी जानकारी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर थाना क्षेत्र के सड़कों पर पिछले दिनों यात्रियों से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरोह एवं भरपूरा में गृहभेदन का सोनपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस सिलसिले में 10 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से लुटे गए मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगदी, आभूषण तथा गृहभेदन में चुराए गए नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण को बरामद कर लिया गया है।
सारण के ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने 13 सितंबर को सोनपुर थाना में एक प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि सोनपुर थानांतर्गत अपराध कर्मियों द्वारा सड़क पर आनेजाने वाले यात्रियों से पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट कर लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसमें तीन मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगद राशि, सोने का लॉकेट इत्यादि लूट लिया गया था। इस संबंध में बीते माह 6 अगस्त को सोनपुर थाना में कांड क्रमांक 773/25 दर्ज किया गया था। पुनः 18 अगस्त को 810/25 दर्ज किया गया था। उसके बाद 11 अगस्त को 919/25 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बीते 5-6 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम भरपूरा में गृहभेदन की घटना हुई थी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर का ताला तोड़कर नगद रुपये एवं सोना-चांदी के गहने चुरा लिया गया था। इस संबंध में बीते 5 सितंबर को सोनपुर थाना में कांड क्रमांक-899/25 दर्ज किया गया था।
प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी ने बताया कि उपरोक्त सभी घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं लुटे गए सामानों की बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई के तकनीकी सहयोग से तकनिकी एवं मानवीय आसूचना संकलन करते हुए सोनपुर थाना द्वारा उपरोक्त सभी घटित घटनाओं का सफल उद्भेदन कर लुटे गए मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगदी रूपया, आभूषण तथा गृहभेदन में चुराए गए नगदी रूपया एवं सोने-चांदी के आभूषण को बरामद कर लिया गया है। बताया कि घटना में शामिल कुल 6 आरोपियों को हथियार के साथ अपराध की योजना बनाते, गृहभेदन में शामिल 2 आरोपियों को रंगे हाथों तथा 2 आरोपियों को लुटे गए मोबाइल एवं मोटरसाइकिल को खरीदने एवं छुपाकर रखने में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञात हो कि, सारण पुलिस द्वारा किए गए त्वरित कार्रवाई के कारण उपरोक्त लूट एवं गृहभेदन की घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए लुटे गए सामानों की बरामदगी एवं घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। साथ ही घटना घटित होने से पूर्व घटना को रोका भी गया। अपराध की योजना बनाने एवं बरामद हथियार के संबंध में सोनपुर थाना में एक अन्य कांड क्रमांक -928/25 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सारण जिला के हद में सोनपुर थाना क्षेत्र के चौसिया रहिवासी रामबाबू साह का पुत्र बिहू कुमार, चौसिया रहिवासी साधु राय का पुत्र बिहारी कुमार, पहलेजा थाना क्षेत्र के बजरंग चौक रहिवासी कल्पू पासवान का पुत्र रोहित कुमार, सोनपुर थाना क्षेत्र के वर्मा चौक भरपूरा रहिवासी भगवान् साह का पुत्र धीरज कुमार उर्फ कलवा उर्फ काला, साहपुर रहिवासी राजेश राम का पुत्र रवि कुमार उर्फ मेटल, दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा मानपुर रहिवासी अशोक पासवान का पुत्र अनोज कुमार, सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपूरा बाजार रहिवासी पडरु बैठा का पुत्र विशाल कुमार, डेरनी थाना क्षेत्र के पुनरडीह रहिवासी स्व. महंथ राय का पुत्र दरवेशु राय, सोनपुर थाना क्षेत्र के चौसिया रहिवासी रामबाबू साह का पुत्र विकाश कुमार तथा नीरज कुमार शामिल है।
ग्रामीण एसपी के साथ प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सोनपुर प्रीतीश कुमार, थानाध्यक्ष राजनंदन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply