सोनपुर मेला में सहकारिता मंडप का उद्घाटन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने 18 नवंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर मेला परिसर में सहकारिता विभाग द्वारा स्थापित सहकारिता मंडप का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सोनपुर मेला न केवल परंपरा और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। विभाग द्वारा लगाए गए सहकारिता मंडप के माध्यम से राज्य भर की सहकारी समितियों को अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिला है, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।
लगभग 3000 वर्ग फीट क्षेत्र में बने इस मंडप में राज्य की विभिन्न सहकारी समितियों को अपना उत्पाद प्रदर्शित करने और बिक्री का अवसर प्रदान किया गया है। विशेष तौर पर महिला समितियों, खादी एवं बुनकर समितियों को प्राथमिकता देते हुए उनके विशिष्ट उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगायी गयी है।
इस अवसर पर मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सोनपुर मेला न केवल परंपरा और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। कहा कि विभाग द्वारा लगाए गए सहकारिता मंडप के माध्यम से राज्य भर की सहकारी समितियों को अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिला है, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह मंडप इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। ज्ञात हो कि, सहकारिता मंडप में विभिन्न समितियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें केजीएन प्राथमिक धुरद सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा ऊनी कपड़े, शॉल, स्वेटर, मफलर, कुशन आदि शामिल है।
प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा बिना दूध का खीर, बिना दही का कढ़ी बनाने की सामग्री, विभिन्न मसाले और आटा उत्पाद। बिदुपुर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति द्वारा मशरूम से बने उत्पाद। कुतुबपुर ग्रामोद्योग सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा लेडीज़ पर्स, फाइल बैग, ट्रॉली बैग आदि।
श्रीमिथिला मखाना किसान उत्पादक संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के मखाना से बने उत्पाद। मिरजानगर ग्रामोदय सहयोग समिति लिमिटेड वैशाली द्वारा सस्ते दर पर प्राकृतिक शहद और साहिर प्राथमिक बूनकर सहयोग समिति सिंगाही पटना द्वारा सस्ते दर पर हस्त करघा के सामनों की बिक्री की जा रही है।
![]()













Leave a Reply