Advertisement

समाजसेवी साकेत राज और नित्या की शादी की पहली वर्षगांठ मनी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बरनवाल समाज बेरमो के अध्यक्ष सह फुसरो न्यू रोड निवासी चंद्रशेखर बनवाल के पुत्र समाजसेवी साकेत राज और नित्या बरनवाल की शादी की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।

इस मौके पर साकेत राज व उनकी पत्नी नित्या बरनवाल ने एक-दूसरे को माला के साथ-साथ अंगूठी भी पहनाया। उसके बाद केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। इस अवसर पर पति-पत्नी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।

मौके पर भाजपा फुसरो नगर महामंत्री दिनेश सिंह सहित मनोहर बरनवाल, सुभाष बरनवाल, चंद्रशेखर बरनवाल, अजय बरनवाल, विजय बरनवाल, अभिषेक बरनवाल, शशांक बरनवाल, सुशांत बरनवाल, मेघा बरनवाल, सविता बरनवाल, पूनम वर्णवाल, सरिता बरनवाल, अर्चना बरनवाल, किरण बरनवाल, मुन्नी बरनवाल आदि सैकड़ों बरनवाल समाज के महिला -पुरुष उपस्थित हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *