एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन ढोरी की बहनों ने मैट्रिक की परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कोमल ने सर्वाधिक अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित कर दिया है। यह परीक्षा बीते 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें कस्तूरबा की 40 बहने शामिल हुई थी। 10वीं में प्रथम स्थान पर कोमल कुमारी रही। उन्होंने कुल 500 में 426 अंक प्राप्त किया। वहीं वर्षा शर्मा ने 500 में 421 अंक प्राप्त किया, जबकि पलक कुमारी 500 में 414 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूमी सरकार ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं की बहनों का परिणाम अच्छा रहा। उन्होंने बहनों को आगे के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सह संकुल संयोजक धीरज कुमार पांडेय ने सभी सफल छात्राओं और उनके अभिभावकों को साधुवाद दी।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव ने कहा कि, स्वयमेव मृगेन्द्रता के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए विद्यालय की बहनें निरंतर आगे बढ़ रही हैं। यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत और छात्राओं की लगन का प्रतिफल है। सफल छात्राओं को विद्यालय के आचार्यो ने शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply