Advertisement

डीपीएस बोकारो में शूटिंग रेंज शुरू, जिले से भी अब निकलेंगे स्टार निशानेबाज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शिक्षा के साथ खेल में भी नए आयाम स्थापित करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो ने जिले का पहला आधुनिक शूटिंग रेंज शुरू किया है। इसकी औपचारिक शुरुआत 6 अप्रैल को डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनर आर्ची कोमल की मौजूदगी में की। नए सत्र से 8 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी यहां निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले सकेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स वेपन के प्रकार, उनके उपयोग और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ गंगवार ने कहा कि अगर विद्यार्थी लगन से अभ्यास करें तो बोकारो से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज निकल सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह रेंज पूरी तरह वातानुकूलित है और यहां एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की राइफल व पिस्टल उपलब्ध हैं। कहा कि यहां 10 मीटर की स्वचालित शूटिंग मशीन से अभ्यास कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसका उद्घाटन किया था, जबकि रेल डीजी अनिल पाल्टा ने भी यहां निशाना साधकर इसकी सराहना की थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *