Advertisement

स्वर्ण पदक से सम्मानित पं. धरणीधर के श्राद्ध पर शास्त्रार्थ कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वारणसी से आयुर्वेद में आचार्य व स्वर्ण पदक से सम्मानित पंडित धरणीधर मिश्र के श्राद्धकर्म पर उनके निवास स्थान भूइयांडीह स्थित पंचवटी भवन में 23 नवंबर को शास्त्रार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें दर्जनों विद्वानों के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार विद्वान कर्मकांडी पं. धरणीधर का निधन बीते 10 नवंबर को टाटा मुख्य अस्पताल में 89 वर्ष की आयु में हो गयी। उनका जन्म छह दिसंबर 1935 में बिहार प्रांत के आरा जिला के हद में शाहगंज में हुआ था। वे टाटा स्टील में अधिकारी के पद पर अपनी सेवा दी थी। उन्हें कई बार शास्त्रार्थ व गीता आदि के पढ़ने को लेकर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने जीवनकाल में किसी के इलाज के लिए कभी धनराशि नहीं ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *