लगभग 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस चास में आयोजित दो दिवसीय दूसरे बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला गतका संघ की ओर से किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार एक एवं 2 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एमजीएम स्कूल प्रथम, पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल चास तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में एमजीएम स्कूल ने पहला, डीपीएस चास ने दूसरा और ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मनीष तिवारी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएमएल दास (पिट्स मॉडल स्कूल, गोमिया) उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि गतका खेल कम समय में बोकारो के युवाओं के बीच लोकप्रिय हुआ है और भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगा।
जानकारी देते हुए 3 अगस्त को बोकारो जिला गतका संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि जिले के खिलाड़ी पिछले चार वर्षों से खेलो इंडिया और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक झारखंड के खिलाड़ियों को 8 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि व छात्रवृत्ति मिल चुकी है तथा इस वर्ष भी कई खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक रंजन, पायल कुमारी, प्रियांशु राज सिंह, वेदांत भारद्वाज, नईम अंसारी, राहुल प्रताप सिंह, सूरज कुमार, खुशी सिंह, आशीष कुमार, जसमीत कुमार, सतीनाथ चक्रवर्ती आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply