Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को सड़क पर निकले स्कूली बच्चे

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाता जागरूकता को लेकर 14 मई को बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित प्लस टू हाई स्कूल एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की सैकड़ों छात्र छात्राओं ने कसमार के गली मुहल्ले एवं मुख्य सड़क में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने नारे लिखी तख्तियों एवं बैनर के माध्यम से रहिवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया।

बताया जाता है कि इस दौरान कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी भजनलाल महतो भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार के प्राचार्य फारुक अंसारी, शिक्षक सत्येन्द्र कुमार, डॉ रंजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, अशोक कुमार रजवार, धनंजय कुमार, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा, सुभय कुमार चक्रवर्ती, आदि।

अमित कुमार, प्रशांत कुमार ओझा, जितेन्द्र कुमार सिंह, खुर्शीद रजा, सुशीला कुमारी, सीमा कुमारी, रिशु कुमार, सन्नी शरण, अजय कुमार दूबे, रितेश कुमार महथा, नितेश कुमार प्रजापति, सुदीप कुमार शर्मा, दिनेश कुमार महतो एवं विद्यालय के सभी छात्र – छात्राएं उपस्थित थे। इसके अलावा प्रोजेक्ट स्कूल के प्राचार्य बीरेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं भी बच्चों के साथ प्रभात फेरी में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *