Advertisement

हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित की गई मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में 14 सितंबर को राजधानी पटना में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन अध्यक्ष अनिल सुलभ की अध्यक्षता में बिहार के 14 साहित्यकारों को हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार समारोह में सम्मानित होने वालों में मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज भी शामिल रहीं। सविता राज को भी हिन्दी की निरंतर सेवा के लिए हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि, कवियित्री सविता राज की रचनाएं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं, प्रतिष्ठित समाचारपत्रों एवं सांझा संकलनों में प्रकाशित होती रहती हैं। उनके संपादन में अबतक कई सांझा संकलन एवं स्तरीय पत्रिकाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने कवि सम्मेलन के आयोजन एवं पत्रिका में प्रकाशन के माध्यम से साहित्य से विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों को जोड़ा है। दूरदर्शन से इनकी अनेक रचना प्रसारित हो चुकी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *