Advertisement

तुलबुल में संथालियों ने मनाया बाहा पर्व

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तुलबुल में संथालियों द्वारा बीते 15 मार्च को बाहा पर्व का आयोजन किया गया। बाहा पर्व में बतौर मुख्य अतिथि गोमियां के पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुई।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल स्थित झारखंड बाजार के समीप बीते 15 मार्च को संथालियों ने बाहा पर्व मनाया। इस मौके में बड़ी संख्या में संथाली समाज के रहिवासियों का जुटान हुआ। संथाली महिलाएं अपनी परंपरागत पहनावा पहनकर मांदर की थाप पर नृत्य की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि इस पर्व में प्राकृति की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आदिवासी समाज प्राकृतिक के लगाव में रहते हैं वह अन्य समाज में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि बाहा पर्व में मुख्य रूप से पेड़ पौधों की पूजा होती है। पेड़ों में नए फूल पत्ती के आगमन पर इस पर्व को मनाया जाता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि आदिकाल से ही आदिवासी समाज इस त्योहार को मनाते रहा हैं। इसके उपरांत ही उनके यहां शादी विवाह का कार्यक्रम होता है। यह पर्व संदेश देता है कि हम सबों को प्राकृतिक से प्रेम करना चाहिए।

मौके पर तुलबुल पंचायत की मुखिया ममता देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, झामुमो नेता धनीराम मांझी सहित कई गणमान्य एवं सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *