Advertisement

सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाने की तैयारी को लेकर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाने को लेकर 9 फरवरी को बैठक किया गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट डेम के समीप रविदास आश्रम में अध्यक्ष छोटन राम की अध्यक्षता में जयंती की तैयारी को लेकर उक्त बैठक रखी गयी। छोटन राम ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 फरवरी को सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बेरमो अनुमंडल स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें बेरमो अनुमंडल के सभी पंचायत एवं नगर परिषद फुसरो के भक्त श्रद्धालु महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित होगें। बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद शरीक होगें।

उन्होंने बताया कि आगामी 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी, उसके उपरांत कार्यक्रम सभा स्थल में गुरु रविदास के विचारो को अंगीकृत किया जाएगा।
मौके पर सहदेव रविदास, सुफल रविदास, गनपत राम, धनजंय रविदास, फूलचंद रविदास, राजु रविदास, कृष्णा रविदास, बैजू रविदास, उमेश राम, सेवा लाल रविदास, कमल दास, जगदम्ब दास आदि कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *