Advertisement

कक्षा 6 के लिए संध्या का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड (Bagodar Block) के हद में पोखरिया पंचायत पोचरी गाँव के किसान रोहित प्रसाद महतो की पुत्री संध्या कुमारी जो गुरुकुल पब्लिक स्कूल के कक्षा छह में अध्ययनरत थी। उसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) कक्षा 6 के लिए हो गया।

इस खुशी के मौके पर संध्या के पिता रोहित प्रसाद महतो ने 10 जुलाई को जगत प्रहरी से एक भेंट में बताया कि यह रिजल्ट उनकी बेटी के मेहनत का फल है।

हर्षित हृदय से अपनी पुत्री को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी उनकी बेटी सफलता का कदम चूमे, यह उनकी कामना है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को साधुवाद देते हुए कहा कि एक सफल नेतृत्व के कारण ऐसा कुछ हो पा रहा है।

वही संध्या कुमारी ने सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक सह विद्यालय के शिक्षक जय कुमार और शिक्षक अमन के साथ अपने माता पिता को दिया। संध्या के अनुसार वह आगे चलकर आइएएस अधिकारी बनना चाहती है। ज्ञात हो कि, संध्या के पिता एक किसान है। उन्होंने अपने मेहनत के बल पर बच्चों को शिक्षा दीक्षा दिलाए हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *