प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो थर्मल थाना (Bokaro thermal Police station) के नये थाना प्रभारी का 2 जुलाई को रैयत विस्थापित मोर्चा नेताओं ने थाना परिसर में स्वागत किया। मोर्चा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नये थाना प्रभारी उनके दुःख दर्द को समझकर नीतिगत सहयोग करेंगे।
जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना प्रभारी का रैयत विस्थापित मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि समाज हित में हमें संघर्ष करते रहना है। रुकना नहीं है।
साथ हीं उन्होंने मोर्चा नेताओं से कहा कि प्रशासन से तालमेल बनाकर मिला जुला कर चलना है। उन्होंने कहा कि आम जनता का सहयोग से ही चलना है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस क्षेत्र के तमाम जनों से हमारा अच्छा संबंध रहा है। विश्वास है आगे भी रहेगा।
मौके पर मोर्चा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि नये थाना प्रभारी उनके दुःख दर्द को समझकर नीतिगत सहयोग करेंगे। ऐसा उन्हें विश्वास है। यहां नये थाना प्रभारी का स्वागत करनेवालो में मोर्चा अध्यक्ष अंसारी के अलावा शाने रजा, खालिद रजा, अब्दुल जब्बार, लाल मोहम्मद, जागेश्वर प्रसाद महतो, सलीम अंसारी आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply