एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड में 11 नवंबर को भव्य रूप से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा के नेतृत्व में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह, नगर परिषद फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, व्यवसायी रोहित मित्तल के साथ-साथ सैकड़ों युवाओं, छात्रों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रन फोर झारखंड कार्यक्रम का एसडीओ मुकेश मशुवा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। प्रतिभागियों ने झारखंड की एकता, संस्कृति और स्वच्छता का संदेश देते हुए पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई।कार्यक्रम के दौरान जय झारखंड, स्वच्छ झारखंड–स्वस्थ झारखंड जैसे नारे गूंजते रहे। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की भावना को सशक्त करने और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक बेहतरीन प्रयास है। दौड़ समापन होने के बाद विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply