Advertisement

नहर रोड मरम्मती के लिए अंगवाली-बेहरागोड़ा तक सड़क समतलिकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 3 सितंबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली नहर चौक पर तेनु-बोकारो नहर की जर्जर रोड चौड़ीकरण व मजबूतीकरण को लेकर किए गए शिलान्यास के एक सप्ताह उपरांत सड़क की समतलीकरण व चौड़ीकरण कार्य कथित संवेदक द्वारा शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि, सबसे पहले प्रखंड के हद में पिछरी नहर चौक से बिरहोरबेड़ा, इसके बाद 13 सितंबर को अति जर्जर सड़क बेहरागोड़ा-आईबी खाजों पुल तक जेसीबी द्वारा मार्ग को समतल किए जाने के साथ ही लगभग पच्चीस फीट तक चौड़ा भी किया गया है।

मालूम हो कि, अंगवाली से बेहरागोडा होते जैनामोड़ जाने वालों को तथा बहरागोड़ा के रहिवासियों को अंगवाली आवागमन करने में पुनः सहूलियत मिली है। ध्यान देने योग्य है कि, उक्त स्थल पर लगभग डेढ़ माह पूर्व उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा यहां जर्जर सड़क का जायजा लेने पहुंचे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *