Advertisement

सोलर जलमिनार से पानी नहीं देख रहिवासियों द्वारा सड़क जाम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के झा टोला मंजूरा में सोलर जल मिनार में असामाजिक तत्व के द्वारा तार को काट देने के कारण पानी का सप्लाई बंद हो गया है। जिसके कारण वहां के रहिवासियों ने घंटो सड़क जाम कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आसपास में मात्र एक ही जल मीनार और चापाकल है, जो 40 घरों के रहिवासियो का पानी पीने का उपयोग में लाया जाता है। कई महीनो से बार-बार बदमाशों द्वारा सोलर जलमिनर से पानी का सप्लाई बंद करने का षड्यंत्र हमेशा रचा जाता है। प्रशासन से क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों द्वारा सोलर जल मीनार के समीप सीसी कैमरा लगाने की मांग किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *