Advertisement

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी का समय पर हो पेंशन निर्धारण-चौबे

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची के दरभंगा हाउस से आई पेंशन टीम ने 13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र के करगली आफिसर्स क्लब में बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय व विभिन्न परियोजना के मानव संसाधन अधिकारी व् कर्मचारीगण उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीसीएल मुख्यालय एचओडी संजय कुमार चौबे ने कहा कि सतर्कता केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी कार्य – संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाएं। यहां चौबे ने कहा कि किसी भी मजदूर का पेंशन निर्धारण में अनावश्यक विलंब मुख्यालय के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। लिहाजा पेंशन निर्धारण ससमय करने की जरूरत है। साथ ही साथ उन्होंने पेंशन प्रक्रिया की तकनीकी पक्ष की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि जिन सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी की 2 प्रतिशत राशि काटी गई है और यदि वे सीएमपीएफ के सदस्य नहीं है, उसके भी भुगतान के लिए कई क्षेत्र से आवेदन आ रहे हैं। इस पर सीसीएल कंपनी गंभीर है। इसका भी निदान जल्द निकाल लिया जायेगा। यहां पेंशन से संबंधित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी। साथ हीं सुधार को लेकर कई तरह के निर्देश दिये गये।

मौके पर बीएंडके क्षेत्र के अमलाधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, नोडल अधिकारी प्रेक्षा मिश्रा, सहायक प्रबंधक एचआर आर पी यादव, सीसीएल कर्मी मनोज महतो, सत्यनारायण कुमार, अनिल सिंह, सचिन कुमार, किशोर अंबष्ट, अजय कुमार मंडल, गोपाल चंद्र मंडल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *