रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथ पुरम में लगभग एक सप्ताह से बिजली नहीं रहने के कारणरहिवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है।
बताया जाता है कि यहां लगा सौ केबीए विद्युत क्षमता के ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह से खराब है। जिसकी शिकायत स्थानीय रहिवासियों द्वारा गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो को जानकारी दी। वहीं उन्होंने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग द्वारा सौ केबीए के ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर फॉल्ट होने के कारण सुचारू रूप से बिजली नहीं दे पा रही है।
रहिवासी गर्मी के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई और घरेलू अन्य समस्याओं से परेशान हैं। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे रहिवासियों की परेशानी और भी बढ़ गई हैं।
रहिवासियों का कहना हैं कि बार बार बिजली की समस्या यहाँ रहती है। कभी तार गिर जाता हैं, कभी फ्यूज उड़ जाता हैं तो कभी ट्रांसफार्मर ही जल जाता है। बताया गया कि घरों की संख्या के अनुसार लोड ज्यादा रहता हैं। बार बार चन्दा देकर उक्त ट्रांसफार्मर की मरमत कराई गई हैं। फिर भी समस्या ज्यों का त्यों बना हुआ हैं। रघुनतपुरम के युवा कमेटी दिन रात एक कर बिजली की समस्या को सुधारने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply