राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर डी पंचायत के शीतला मंदिर चौक में झारखंड सरकार (जरेड़ा) द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाई गई। लाइट लगने के बाद पूरा चौक-चौराहा का सड़क रोशनी जगमगा उठा है। जिससे मंदिर पूजा अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है।
उक्त हाई मस्ट लाइट का शुभारंभ गोविंदपुर डी पंचायत के मुखिया चन्दना मिश्रा ने नारियल फोड़ कर की। जानकारी देते हुए पंचायत की मुखिया ने 8 जून को बताया कि यह कार्य उनके अनुशंसा के आधार पर जनहित में कराया गया है। कहा कि इस चौक में काफी अंधेरा रहता था, जिससे राहगीरों को परेशानी होती थी।
ज्ञात हो कि शीतला मंदिर चौक में हाई मस्ट लाइट लगने के बाद स्थानीय रहिवासियों ने राहत की सांस ली है। यहां रात के समय अंधेरा के कारण भय का माहौल उत्पन हो गया था, जिससे रहिवासियों को काफी परेशानी होती थी। हाई मास्ट लाइट लगने से अब रहिवासियों को सुविधा मिलेगी और सुरक्षा का माहौल भी बेहतर होगा। मुखिया चन्दना मिश्रा ने कहा कि पंचायत में और दस स्थानों में हाई मास्ट लाइट लगाने की अनुशंसा की गई है। उम्मीद है बाकी चौराहों में भी जल्द लाइट लगा दिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply