एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी का कायाकल्प होगा।
अस्पताल भवन के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण की शुरुआत कर दी गई है। सीसीएल की ओर से अस्पताल भवन के नए लुक दी जारी है। इसके व्यापक स्तर पर बदलाव की योजना है।
केंद्रीय अस्पताल ढोरी को बनाया जा रहा है हाईटेक
जानकारी के अनुसार सीसीएल प्रबंधन द्वारा केंद्रीय अस्पताल ढोरी को अब हाईटेक बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है। इस अस्पताल का बेरमो कोयलांचल में चिकित्सीय सेवा के मामले में अव्वल मुकाम है। इस क्षेत्र में कहीं भी कोई दुर्घटना घटती है तो इसी अस्पताल में घायलों का उपचार किया जाता है। साथ ही विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की यहां प्रतिदिन काफी लंबी कतार लगती है। इसलिए मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नौ वर्षों से बंद पड़े आपरेशन थियेटर (ओटी) को आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों से लैस कर पुनः चालू किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल यहां के ओटी में छोटे-मोटे आपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल में एनेस्थीसिया चिकित्सक की प्रतिनियुक्त के बाद मेजर आपरेशन भी यहां किया जाने लगेगा। वहीं, ओपीडी, चिकित्सक चेम्बर व मेल व् फीमेल वार्ड को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इस अस्पताल के परिसर में आक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की तैयारी की जा रही है, जिससे पाइप लाइन के माध्यम से मरीजों को आक्सीजन दी जाएगी। जबकि, वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष निर्माणाधीन है, जिसमें एक साथ 60 मरीजों तथा उनके परिजनों को बैठकर चिकित्सक से दिखाने के लिए अपनी बारी आने का आराम से इंतजार करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
ओपीडी के बाहर बना तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर
केंद्रीय अस्पताल ढोरी में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी के बाहर (मुख्य द्वार) किनारे तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाये गए हैं, जहां सीसीएल व नन सीसीएल मरीज कतार में खड़े होकर आसानी से पर्ची कटाकर चिकित्सक से उपचार करा सकेंगे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने की जल्द ही सुविधा मिलेगी। कहा गया कि अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की मशीन स्थापित की जा चुकी है। सोनो लाजिस्ट चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति होते ही गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगेगी। मरीजों को अब भारी-भरकम राशि देकर अन्यत्र अल्ट्रासाउंड कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
![]()













Leave a Reply