Advertisement

भाजपा सेवा और संगठन के भाव पर आधारित पार्टी है-रवीन्द्र कुमार पांडेय

भाजपा के स्थापना दिवस पर फुसरो में पुर्व सांसद ने फहराया पार्टी का ध्वज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। देशभर में भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा का यह 47वां स्थापना दिवस है। इस क्रम में गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी कांटा के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होने फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय मे पार्टी का ध्वज फहराया।

स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा सेवा और संगठन के भाव पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के सिद्दांतों और विचारधारा को आगे बढाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर भाजपा के संकल्प के साथ पुरे नगर क्षेत्र में पार्टी का झंडा लगाया। स्थापना दिवस पर फुसरो में हर घर पर भाजपा का ध्वज फहराया गया। यह कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मौके पर दिनेश सिंह, नवल किशोर सिंह, अशोक सिंह, रोहित मित्तल, बबलू सिंह, रवींद्र सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा के स्थापना दिवस पर फुसरो नगर मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश सिंह और महामंत्री टुनटुन तिवारी आदि ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *