Advertisement

मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी रानी मुर्मू

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड पंचायत सचिवालय में 11 जुलाई को प्रखंड के सभी 23 पंचायतों के मुखियाओं की उपस्थिति में बैठक हुई। यहां आम सहमति से मुखिया संघ का चुनाव किया गया।

चुनाव में सर्वसम्मति से चरगी पंचायत की मुखिया रानी मुर्मू को अध्यक्ष, चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष, बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका स्वीकृति को सचिव, तेनुघाट की मुखिया निलम देवी को उप सचिव तथा उलगड्डा के मुखिया अरविंद मुर्मू को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी चयनित प्रतिनिधियों को फूल माला से स्वागत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *