एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित श्रीश्री नवग्रह शनिदेव मंदिर का 16वां स्थापना दिवस 14 मार्च को मनाया गया। स्थापना दिवस पर मंदिर परिसर में महाभंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रांची सिटीजन फोरम अपने पूरे टीम के साथ सम्मिलित हुई।
उक्त जानकारी सिटीजन फोरम रांची के अध्यक्ष दीपेश निराला ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की पार्षद नीलम चौधरी भी शामिल हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष आनंद वर्मा और संजय सिंह ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि धुर्वा के सेक्टर टू पुराना विधानसभा के सामने श्रीश्री नवग्रह शनिदेव मंदिर के 16वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर कमेटी के विशेष आमंत्रण पर रांची सिटीजन फोरम की पूरी टीम अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में उपस्थित हुई। इस अवसर पर रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी को मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने रांची के सभी 53 वार्डों में नागरिकों को चर्चा, संवाद और जागरूकता के माध्यम से जागरुक करने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आनंद वर्मा उर्फ छोटूजी, संजय सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, श्रीनाथ राम, रामानंद शर्मा, विजय प्रसाद, विजय वर्मा, महेश प्रसाद, बालानंद पांडेय, शिवशंकर यादव शामिल रहे।
वहीं रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव विवेक कुमार महारथी, मनीष बक्शी, हरीश नागपाल, शाहिद आलम, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय उपस्थित हुए। बीते 12 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन भव्य तरीके से किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजित महाभंडारा में महाप्रसाद ग्रहण किया।
![]()













Leave a Reply