पानी के लिए रहिवासियो का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरी महिलाएं
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी के रहिवासी गर्मी में जल संकट से त्रस्त है। विवश होकर 16 अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सुबह 9 बजे सड़क जाम कर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बता दें कि रामनगर वार्ड नंबर 1 में पड़ता है। रामनगर के उपर कॉलोनी मे नगर परिषद का पानी नही पहुंच पाता है। गर्मी बढ़ने के साथ माथे पर पानी ढोकर लाने में स्थानीय रहिवासियों की परेशानी बढ़ गई है। पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।
रामनगर के रहिवासियों के अनुसार व्याप्त जल संकट की परेशानी से नप उपाध्यक्ष को अवगत कराया दिया गया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अगर जलापूर्ति नहीं कराई गई तो तब तक सड़क जाम रहेगा, जबतक जलापूर्ति नहीं की जाती है। वे सीसीएल के कारगली फिल्टर प्लांट से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।
सूचना पाकर पूर्व नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पहुंच कर समस्या की जानकारी लेकर नगर परिषद को अवगत कराया। सड़क जाम से दोनो साईड सैकड़ो की संख्या मे ट्रक की लंबी कतार लग गई। साथ ही बारूद गाड़ी, स्कूल बस और एम्बुलेंस भी जाम मे फसी रही। बताते चले कि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली गेट स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप 14 इंज मेन पाइप लाइन डेमेज होने के कारण पांच दिन से यहां पानी सप्लाई बंद है।
नगर परिषद से पानी सप्लाई के बाद आन्दोलनकारीयों ने सड़क जाम वापस ले लिया। जाम करने वालो मे अनीता देवी, अहिल्या देवी, पूनम देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, बिंदु देवी, प्रमिला देवी, मालती देवी, रेणु सिंह, नीतू सिंह, विकास कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजीत कुमार तिवारी, मुन्ना सिंह, शशि रोशन सिंह, रोशन सिंह, गौरा सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply