प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली गेट दुर्गा मंडप प्रांगण में एक जून को झारखंड (Jharkhand) कोलियरी मजदूर यूनियन कारो परियोजना कमेटी का पुनर्गठन एरिया अध्यक्ष झरिलाल हांसदा एवं एरिया सचिव आभाष चंद्र गांगुली की उपस्थिति में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश वर्मा तथा सचिव गोपाल कुमार गुप्ता को बनाया गया।
इसके अलावा गठित एरिया कमिटी का उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुंभकार, सह-सचिव धनु यादव, संगठन सचिव राजाराम, सह-संगठन सचिव जितेंद्र दास एवं कोषाध्यक्ष पिंटू केवट को बनाया गया।
जबकि कार्यसमिति सदस्य के रूप में वासुदेव, भुनेश्वर प्रसाद, लक्ष्मी देवी, खेलो राम, मणि लाल, सुशील कुमार मांझी, राजू कुमार, उत्पल कुमार राय, राजेश कुमार, सुनील कुमार मुंडा, सूरज राम, शोकी देवी, सूरज राम को बनाया गया। मौके पर बिंदेश्वर रविदास, अनिल कुमार कुंभकार, गोपाल कुमार गुप्ता, राजेश वर्मा, राजाराम, धनु यादव, मोइन अंसारी, भुनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply