Advertisement

खगड़िया व् नवगछिया पार्किंग स्टैंड आवंटन से रेलवे को मिलेगा 74.42 लाख राजस्व

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार एवं राजस्व सृजन की दिशा में एक और सकारात्मक कदम उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 10 सितंबर को ई-नीलामी मॉड्यूल के माध्यम से सोनपुर रेल मंडल के खगड़िया एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड के 2 लॉट सफलतापूर्वक आवंटित किए गए।

दोनों लॉट का कुल वार्षिक अनुबंध मूल्य ₹24,80,770/- (चौबीस लाख अस्सी हज़ार सात सौ सत्तर रुपये) तय हुआ है। खगड़िया स्टेशन (उत्तर की ओर) पार्किंग लॉट का वार्षिक अनुबंध मूल्य ₹17.09 लाख है। इस अनुबंध से सोनपुर रेल मंडल को अगले 3 वर्षों में लगभग ₹74.42 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करती है, ई-नीलामी प्रक्रिया

सोनपुर रेल मंडल के अनुसार ई-नीलामी प्रक्रिया न केवल पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करती है, बल्कि इससे प्रतिस्पर्धा के माध्यम से रेम मंडल को उच्च राजस्व भी प्राप्त होता है। बताया गया कि इन पार्किंग स्टैंडों के संचालन से यात्रियों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्टेशन परिसर में सुव्यवस्था एवं सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी। सोनपुर रेल मंडल रेल यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सहज सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, यात्री आराम, सुरक्षा एवं राजस्व सृजन से जुड़े कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *