सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारत सरकार रेल मंत्रालय व् रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में आयोजीत कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में चाईबासा न्यू कॉलोनी टुंगरी रहिवासी इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सम्मानित किया गया।
पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में टाटानगर जंक्शन में कार्यरत रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष को उसके विशेष सेवाओं और समर्पित कार्यों के लिए राष्ट्रीय पदक और सम्मान पत्र रेलवे बोर्ड के एक्यूटिव डायरेक्टर द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड रेल भवन नई दिल्ली के कमरा नं. 109 मे आयोजित की गई थी।
जानकारी के अनुसार भारत सरकार रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार झा ने इंस्पेक्टर संतोष के कार्यों की प्रसंशा करते हुए पदक और सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि, दक्षिण पूर्व रेलवे से संतोष कुमार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले अकेले सदस्य है। उनका चयन उनके उल्लेखनीय कार्यों नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की दक्षता को उत्तम स्तर पर बनाए रखने, नियमित मॉक ड्रील और अभ्यास आयोजित करने तथा टीम भावना को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। इनके नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को न केवल तकनीकि दक्षता हासिल हुई, बल्कि उनमें एकता और सामूहिक प्रयास का महत्व विकसित हुआ है।
संतोष ने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के साथ-साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के अन्य डिविजनों को भी प्रेरित किया है। वे नियमित रूप से मॉक ड्रिल और सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित करते रहते हैं, जिससे नागरिक सुरक्षा टीम के सदस्यों में आपसी सहयोग और कुशलता बढ़ती है। उनकी इस प्रतिबद्धता ने न केवल रेलवे मंडल बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें पहचान दिलाई है।
झारखंड सरकार के योजनाओं, लोकसभा, विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर जागरूकता अभियान कर मतदाताओं की प्रतिशत बढ़ाने तथा झारखंड सरकार जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग के रुलर व् अर्बन सामुदायिक केन्द्रो में जाकर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देकर राज्य सरकार के कार्यों को आसान बनाने का कार्य में भी वे सहयोग करते रहे हैं।
रेल इंस्पेक्टर संतोष को 62वाँ सिविल डिफेंस स्थापना वार्षिक समारोह के अवसर पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा नागरिक सुरक्षा में विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच स्थित रेल महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों ने संतोष को साधुवाद दी है। उप महाप्रबंधक (सामान्य) सह नागरिक सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से प्राप्त पदक के लिए शुभकामना दी है। वही दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल सलाहकार समिति सदस्य अरुण जोशी ने भी संतोष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
संतोष को यह सम्मान न केवल उसके व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि यह उनके समर्पण और नागरिक सुरक्षा में दिए गए योगदान का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारियों को केवल चक्रधरपुर मंडल तक सीमित नहीं रखा बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे के हर क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। संतोष को मिला यह सम्मान न केवल उनका, बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे और उसके साथ काम करने वाले सभी सहयोगियों का भी है।
संतोष अपने निष्ठापूर्ण कार्यों से दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेन रीच कलकत्ता के 69वाँ रेलवे सप्ताह में विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार से भी सम्मानित किये जा चुके है। इसके अलावा वे द. पू. रेलवे में पीसीएसओ अवार्ड 2022, सीनियर एसडीजीएम अवार्ड-2018 और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) चक्रधरपुर अवार्ड से तीन बार सम्मानित किए जा चुके हैं। विभाग कार्यस्थल में सिनियर डीईई अवार्ड टाटानगर मे दो बार सम्मानित किए गये है।
इन्स्पेक्टर संतोष ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवाई हमले होने पर नागरिक जागरुकता मॉक ड्रील स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, सब्जी बाजार, रेलवे कारखाना इत्यादि जगहों पर जाकर कुल 18000 हजार नागरिकों को आपदा बचाव कार्य प्रशिक्षण दिया है। दूसरी उल्लेखनीय कार्यों में दक्षिण पूर्व रेलवे इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेंनिंग सेंटर टाटानगर में लगभग दस हजार लोको पायलटों को फायर आपदा, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि आपदा कार्यों की कुशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे दुर्घटना, आपात काल में मजबूती, दृढ़ता व् साहस के साथ कार्य करने की क्षमता बढ़ाई है।
तत्कालिन पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपायुक्त चंदन कुमार, जमशेदपुर में पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यकाल के दौरान संतोष कुमार के कार्यों, सिविल डिफेंस टीम भावना एकजूटता से किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर चुके है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने संतोष के कार्य करने की प्रबंधन शैली क्षमता को साइलेंट हीरो की उपाधि देकर प्रशंसा की थी। चाईबासा के पूर्व एसएसपी इंद्रजीत महथा ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की थी। जिला प्रशासन द्वारा प्रशंसा किया जाना सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के कार्यों को गौरवान्वित करती है।
![]()













Leave a Reply