Advertisement

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सह सीईओ ने की पटना-मोकामा-राजेंद्र पुल रेल खंड की विंडो ट्रेलिंग

राजेंद्र पुल के समानांतर गंगा नदी पर निर्माणाधीन नए रेल पुल का भी लिया जायजा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने 14 सितंबर को पुर्व मध्य रेलवे के पटना-मोकामा-राजेंद्र पुल रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर संरक्षा, सिगनलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का मुआयना किया।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रम में सीईओ सतीश कुमार ने गंगा नदी पर बने राजेंद्र पुल के समानांतर गंगा नदी पर निर्माणाधीन नए रेल पुल का भी जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सह सीईओ, रेलवे बोर्ड द्वारा सोनपुर रेल मंडल के नारायणपुर एवं पसराहा स्टेशन के मध्य कि.मी. क्रमांक 88/20 पर रेलवे ट्रैक के रख-रखाव सहित संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सहित रेलवे के अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *