Advertisement

स्थापना दिवस पर सत्यलोक द्वारा क्वीज चैंप 3.0 पुरस्कार वितरण समारोह

केक काटकर मनायी गयी सत्यलोक संस्था के संस्थापक की जन्मदिन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में पिछले लगभग 23 वर्षों से सक्रिय सत्यलोक संस्था का स्थापना दिवस तथा सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 13 जून की संध्या बोकारो के हद में कथारा-गोमिया मार्ग पर बचपन प्ले स्कूल हजारी में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एस. एन. राय का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

जानकारी के अनुसार सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 प्रतियोगिता का आयोजन बीते 7 जून को गोमिया इंटर कॉलेज में किया गया था, जबकि इसके विजेताओं को संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, कथारा ओपी प्रभारी, समाजसेवी सफरोज, गुलाब चंद्र, अभय दुबे, शब्बीर अहमद उर्फ शब्बू तथा विशेष अतिथि के रूप में पोलैंड से पहली बार सत्यलोक के कार्यक्रम में शामिल होने आए भरत प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा से दशवी तथा पिट्स मॉडर्न स्कूल आईएल गोमिया से बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त कर चुके भरत प्रसाद सिंह पिछले कई वर्षों से पोलैंड में रह रहे हैं। साथ हीं कई सामाजिक कार्यों में मदद के साथ क्षेत्र के दो बच्चों की शिक्षा का खर्च भी वहन कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार संस्था के जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और संस्था की गतिविधियों की सराहना की।

समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने सत्यलोक संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य तथा समाज के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बचपन प्ले स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर सिंह, सत्यलोक संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शमीम कुरैशी सहित सभी स्वयंसेवकों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस खास मौके पर सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस. एन. राय का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सत्यलोक के दर्जनों वालंटियर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सत्यलोक परिवार ने कार्यक्रम हेतु स्थल उपलब्ध कराने के लिए बचपन प्ले स्कूल के संस्थापक, विद्यालय प्रबंधन, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी शुभचिंतकों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *