Advertisement

चित्रांश सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चलाया गया जनसंपर्क

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले चित्रांश महासम्मेलन को लेकर बोकारो चित्रांश परिवार समिति ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इस आयोजन में बोकारो सहित कई अन्य जिलों से कायस्थ समाज के परिवारजन भाग लेंगे।

सम्मेलन को लेकर 4 अप्रैल को बोकारो से जयशंकर जयपुरियार ने पुरे टीम के साथ पेटरवार चित्रांश परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर चित्रांश सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं जयपुरियार ने कहा कि कायस्थ समाज की यहां कई कमेटी चल रही है। हम सबको कमेटी से उठकर अपने समाज को एक साथ चलने की जरूरत है। जिसका उद्देश्य सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत करना है। कहा कि सामाजिक संगठन को मजबूत करना और समाज के आमजनों को एक मंच पर लाना सम्मेलन का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि बोकारो सहित दुसरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाज को सम्मेलन में आमंत्रित कर रहे हैं। कहा कि सम्मेलन में कई जिलों के चित्रांश परिवारों की भागीदारी की उम्मीद है।
मौके पर अरुण कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, स्वरूप सहाय, पंकज कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *