Advertisement

निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ आज विरोध मार्च-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले में निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले 5 अप्रैल को विरोध मार्च एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।

यह निर्णय 4 अप्रैल को समस्तीपुर के विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम 5 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर समस्तीपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम जनों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विरोध मार्च एवं सभा में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी क्षेत्र के रहिवासियों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *