Advertisement

निजी विद्यालयों की कमीशनखोरी के खिलाफ समस्तीपुर में विरोध मार्च व् सभा

सरकारी एवं निजी विद्यालयों में हो एनसीईआरटी बुक से पढ़ाई-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी, टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन आदि में कमीशनखोरी के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले 5 अप्रैल को समस्तीपुर शहर में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च के पश्चात नागरिक समाज द्वारा सभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार स्कूल द्वारा छात्र-अविभावकों के शोषण-लूट के खिलाफ नागरिक समाज से जुड़े रहिवासियों ने समस्तीपुर शहर के स्टेडियम गोलंबर के समीप इकट्ठा होकर अपने हाथों में बैनर व् मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च नारा लगाते शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंचा। यहां जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर या तो स्कूल से किताब, कापी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी देते हैं या फिर बाजार में निर्धारित दुकान से ही खरीदने को मजबूर करते हैं। जिससे छात्र- अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

कहा कि विद्यालय टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन, प्रमोशन के नाम पर मोटी रकम अविभावक से वसूलती है। उन्होंने कहा कि जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता है। उन्होंने निजी एवं सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी आधारित व्यवस्था लागु करने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। समाजसेवी सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच कर कारवाई की जाए, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर सिघ्र रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामबली सिंह ने छात्र, अभिभावक और आमजन से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। मौके पर जयलाल राय, राम विनोद पासवान, मो. अकबर अली, एसके निराला, अमित जायसवाल, अमित कुमार, अर्जुन राय, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो. सगीर, राजू कुमार, लोकेश राज, जीतेंद्र कुमार आदि गणमान्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *