ईडी द्वारा किये जा रहे कार्रवाई के विरुद्ध कांग्रेसीयों का प्रखंड मुख्यालय पर धरना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बार बार सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) राहुल गांधी को समन जारी कर परेशान किये जाने के विरोध में 20 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। धरना का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पेटरवार में एकदिवसीय धरना, प्रदर्शन कर विरोध प्रगट किया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद सहित रविंद्र कुमार सिंह, अशोक मंडल, सिन्हा लाल रजवार, शुभाष प्रसाद, अजय जयसवाल, वाशिम अहमद, विजय मंडल, माणिकचंद मंडल, सत्यजीत मिश्रा, गोपीन मुर्मू, घनश्याम कपरदार, जगदंब करमाली, आदि।

मो. वाशिम अंसारी, कृष्ण कुमार करमाली, नारायण यादव, दुर्गा महतो, प्रकाश तूरी, रामदास नायक, लक्ष्मण सिंह, टेकालाल रजवार, सुदामा गिरि, ललन गिरि, शिरोमणि मंडल, मो. कयूम अंसारी, दिलचंद महतो, मंटू रविदास, रोहित सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस समर्थक उपस्थित थे।

 117 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *