Advertisement

बोकारो थर्मल में परियोजना प्रधान ने किया सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन

निजी मैरेज हॉल के महंगे खर्चों से रहिवासियों को मिलेगी निजात-अरजरिया

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा बोकारो थर्मल में 19 लाख रुपए की लागत से बनाये गए सामुदायिक केंद्र का नवीकरण कार्य का उद्घाटन 11 जून को डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रधान अरजरिया ने कहा कि यह सामुदायिक भवन बोकारो थर्मल के रहिवासियों के लिए सौगात है। कहा कि पूर्व में यह सामुदायिक भवन काफी जर्जर अवस्था में थी, जिससे माध्यम वर्ग व् डीवीसी कर्मचारियों को शादी विवाह, जन्म दिन, सम्मेलन आदि कार्यक्रम करने में परेशानी हो रही थी।

कहा कि रहिवासियों को अब निजी मैरेज हॉल में होने वाले लाखों का खर्च से निजात मिलेगी। कहा कि डीवीसी कर्मचारी के गारंटी पर कोई भी ग्रामीण यह सामुदायिक केंद्र सरकारी शुल्क पर ले कर वैवाहिक आदि कार्यक्रम कर सकते है जो स्थानीय रहिवासियों के लिए सौगात है।

उद्घाटन के अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए कुजूर, महाप्रबंधक (विद्युत) राजेश विश्वास, प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी, वरीय प्रबंधक (एचआर) पार्थों सारथी मुखर्जी, महाप्रबंधक (यांत्रिक) नरेश मुरस्कर, प्रबंधक (एचआर) सुनील कुमार, परियोजना प्रधान कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी, सरफराज शेख सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *