Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम का विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज हिंदी विषय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य बी डी ए कॉलेज पिछरी डॉ रविंद कुमार सिंह रहे। मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ एवं प्रो. गोपाल प्रजापति ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत संबोधन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी एक भाषा ही नहीं, बल्कि एक संस्कृति की परिचायक है। प्राचार्य ने कहा कि यह जन जन की लोकप्रिय भाषा है। हिंदी हमारे गौरव का विषय है। विभागाध्यक्ष हिंदी डॉ मधुरा केरकेट्टा ने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्वेश्य छात्रों को अपनी मातृभाषा से जोड़ना और उनमें राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है।

इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का एक उद्देश्य राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान देना और बढ़ावा देना है। मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि हिंदी दिवस हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार और उसके महत्व को समझने का एक माध्यम है। डॉ अरुण रंजन ने कहा कि हिंदी भाषा में शब्दों का प्रयोग मिठास भरा होता है। भारत की तो शान है, हम सबकी पहचान है हिन्दी। उन्होंने हिंदी भाषा की विशेषताओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच हिंदी कविता, भाषण, पोस्टर, नाट्य मंचन, सांस्कृतिक लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुति, प्रदर्शनी आयोजित किए गए। पोस्टर में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय रिया कुमारी, तृतीय उर्मिला कुमारी, भाषण में प्रथम मोहिनी कुमारी, द्वितीय रोशनी कुमारी, तृतीय नीतू कुमारी, कविता में प्रथम मुस्कान परवीन, द्वितीय रोजी प्रवीण एवं आशा कुमारी, तृतीय मुस्कान, लोकगीत एवं नृत्य में रिया कुमारी, निशा कुमारी, प्रिया कुमारी, हेमंती कुमारी, प्रियंका कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी विभाग में सभी सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन वालों का प्रतिभा सम्मान कर छात्र छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया गया। मंच संचालन डॉ अरुण रंजन एवं हिंदी विभाग की छात्रा आशा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ शशि कुमार, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंदु, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, आशा देवी, सुसारी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *