Advertisement

प्रेस क्लब हज़ारीबाग़ का चुनाव संपन्न

अमूल्य चंद्र पांडेय प्रेस क्लब के पाँच सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग के पैराडाइज होटल परिसर में प्रेस क्लब हजारीबाग का चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव में विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के बनासो के पत्रकार अमूल्य चंद्र पांडेय प्रेस क्लब के चुनाव में जीत हासिल कर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किये गये। पांडेय 147 मत प्राप्त कर विजयी हुए।

उनकी इस जीत के लिए पत्रकारों द्वारा लगातार बधाईयाँ दी जा रही है। बधाई देनेवालों में पत्रकार राजेन्द्र दुबे, ललित कुमार मिश्रा, विनय पाठक, शिव कुमार पांडेय, अजित मिश्रा, श्रीप्रसाद सोनी, मिथलेश बर्मन, राजेश दुबे, शैलेन्द्र पाठक, जीवन सोनी, सुनील कुमार सोनी, बंटी मिश्रा, मो. अहमद, राजेश्वर महतो, संतोष शर्मा, धीरज शर्मा, सुबोध कुमार पांडेय आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *